प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव का विधि-विधान से हुआ भव्य रुद्राभिषेक

0
79

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन मास के पावन अवसर पर ग्राम माधौपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हिन्दू महासभा के तत्वावधान में भगवान नर्मदेश्वर महादेव का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य महा रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव क पूजन-अर्चन किया और जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां भगवान शिव को अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।महा रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव के विशेष श्रृंगार एवं पूजन के साथ धार्मिक विधियां संपन्न कराई गईं। जेएनआई न्यूज की पहल पर मंदिर हुआ था कब्जामुक्त ग्राम माधौपुर का यह प्राचीन शिव मंदिर पिछले काफी समय से उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार था। दिसंबर 2024 में जेएनआई न्यूज की पहल के बाद ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर को कब्जामुक्त कराया था। इसके बाद मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों को गति मिली और यहां नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई।मंदिर के कब्जामुक्त होने और नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना के बाद से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सावन के पवित्र महीने में आयोजित महा रुद्राभिषेक को इसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना गया।पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूदइस अवसर पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, बॉबी दुबे, आशीष मिश्रा, क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, विट्टू दुबे, राजू यादव, अजय दुबे, सनी सक्सेना, रानू दीक्षित, शरद कुलभूषण श्रीवास्तव, अजय अग्निहोत्री, शिवम मिश्रा, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]