फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट क्षेत्र के आईटीआई चौराहा स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर शुक्रवार देर शाम कांग्रेस नेता अंकुर मिश्रा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक वे सांसद को एक गिफ्ट देने के लिए आए थे। हालांकि उस समय सांसद आवास पर मौजूद नहीं थे।कांग्रेस नेता और उनके समर्थक काफी देर तक सांसद के आवास के बाहर खड़े रहे। इस दौरान अंदर से कोई व्यक्ति बाहर नहीं आया। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि सांसद मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद से बाहर हैं और देर रात तक उनके लौटने की संभावना है। इसके बाद कांग्रेस नेता वापस जाने लगे और गिफ्ट कोरियर के माध्यम से भेजने की बात कही।इसी बीच सांसद के पुत्र अंकित राजपूत अपने कार्य निपटाकर आवास पर पहुंचे। कांग्रेस नेता अंकुर मिश्रा ने उनसे सांसद के लिए लाया गया गिफ्ट स्वीकार करने का आग्रह किया। अंकित राजपूत ने गिफ्ट लेने से इनकार करते हुए कहा कि गिफ्ट सांसद मुकेश राजपूत के लिए लाया गया है, इसलिए सांसद की मौजूदगी में ही उन्हें दिया जाए।इसके बाद अंकुर मिश्रा अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। अंकुर मिश्रा ने बताया कि वह भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आए थे, जिससे उनके अनुसार भाजपा सरकार को ‘सद्बुद्धि’ प्राप्त हो। हालांकि गिफ्ट पैकेट बंद होने के कारण उसके अंदर क्या था, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी।वहीं अंकित राजपूत ने बताया कि उनके पिता सांसद मुकेश राजपूत इस समय बाहर हैं और देर रात तक लौट सकते हैं। कांग्रेस नेता सांसद के नाम से गिफ्ट लेकर आए थे, इसलिए उन्हें सांसद की मौजूदगी में ही गिफ्ट देने के लिए कहा गया।मामला थाना कादरी गेट क्षेत्र के आईटीआई चौराहा स्थित सांसद मुकेश राजपूत के आवास का है।
सांसद के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचे कांग्रेसी नेता, सांसद की गैर मौजूदगी में लौटे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



