फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन शुक्रवार को शहर में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं धूमधाम के साथ निकाली गईं। विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों से करीब आधा सैकड़ा गणेश प्रतिमाएं बैंड-बाजे और डीजे के साथ विसर्जन के लिए पांचाल घाट पहुंचीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया, जबकि महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। शहर के बजरिया, सराफा बाजार, रेलवे स्टेशन तिराहा, तलैया फजल इमाम, खतरना, काशीराम कॉलोनी, टाउन हॉल, तिकोना, देवरामपुर, ठंडी सड़क, इस्माइलगंज और पक्का पुल, विजाधरपुर समेत विभिन्न इलाकों से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकलीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल उड़ाया और प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए पांचाल घाट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे दिन शहर में गणेश विसर्जन को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विसर्जन यात्रा से कई मार्गों पर
यातायात प्रभावितगणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राओं के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी होने से जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रा के निर्धारित मार्गों पर कुछ पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ दिखाई दिए। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना था कि कादरी गेट और कोतवाली क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल नजर नहीं आया, जिससे कुछ स्थानों पर यातायात
व्यवस्था संभालने में परेशानी हुई। सराफा बाजार में उमड़े श्रद्धालु विसर्जन यात्रा से पहले सराफा बाजार और कटरा क्षेत्र में स्थित काली के अखाड़े पर गणेश भक्तों ने पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। गणेश प्रतिमा के दर्शन और पूजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में अतुल वर्मा, सिकंदर वर्मा, आशीष वर्मा, राज वर्मा और संतोष शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकली विसर्जन यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल देर तक भक्तिमय बना रहा। विजाधरपुर की प्रतिमा विसर्जन में राजन दुबे, शिवम दुबे,नीलेन्द्र दुबे, पुष्कर दुबे, नितिन दुबे, आकाश तिवारी,अभिषेक दुबे, ऋतिक दुबे, शनि दुबे, देवेंद्र सक्सेना, दीपक शुक्ला, विनीत दुबे, रोहन दुबे, आदित्य दुबे, नन्हें दुबे, रानू दुबे आदि प्रमुख रूप से रहे |



