सर्राफा व्यापारी पर दिनदहाड़े फायर झोंका

0
107

फर्रुखाबाद: आपस में मारपीट और गाली-गलौज कर रहे दबंग को टोकने पर उन्होंने सर्राफा व्यापारी पर फायर झोंक दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खड़ियाई निवासी सर्राफा व्यापारी अंशू पाण्डेय पुत्र राकेश पाण्डेय ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर के बाहरी कमरे में लेटे थे| उसी समय घर के बाहर लवी मिश्रा पुत्र सुभाष मिश्रा के साथ ही दो अन्य लोग गाली-गलौज कर रहे थे| उन्हें टोंक दिया तो आक्रोशित दबंगो जान से मारने की नियत से फायर कर दिया|
दोपहर बाद सराफा व्यापारी दीपक सारस्वत, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, हरी वर्मा आदि अंशू के साथ कोतवाली पंहुचे और पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]