फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सरकारी कार्यालय आनें वाले बाइक व कार सबार कर्मचारियों को यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करनें के आदेश दिये है|
डीएम नें जारी किये आदेश में कहा कि दो पहिया वाहन से कार्यालय आने वाले अधिकारी व कर्मचारी, हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहनें, उनके पीछे बैठनें वाले सह यात्री भी हेल्मेट जरुर पहनें| वहीं चार पहिया वाहन से कार्यालय आनें वाले अधिकारी व कर्मचारी सीट बेल्ट जरुर पहनें, सभी कार्यालयों में प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्म हेल्मेट व सीट बेल्ट के अनुपालन की जाँच करें और अनुपालन ना करनें वालों को रोंका जाये| आदेश का पालन ना करनें वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी|
सरकारी कर्मियों को कार्यालय आनें पर ट्राफिक नियमों का करना होगा पालन: डीएम




