फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी के सामान के साथ ही अनाज भी जलकर राख हो गया| ग्रामीणों नें कड़ी मसक्कत की लेकर आग पर काबू नही पाया जा सका|
थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी दयाराम पुत्र भगवंत की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गयी,जिससे 10 कुंतल गेंहू और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया| ग्रामीणों नें नल से भरकर आग पर बाल्टियों से पानी डाला लेकिन काबू नहीं पाया जा सका| ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 व दमकल मौके पर पंहुची| दमकल (फायर ब्रिगेड) एक घंटे विलंब से पंहुचने पर ग्रामीणों नें नाराजगी जाहिर की|




