24 घंटे बाद में नही मिले गंगा में डूबे चचेरे भाई, परिजन बेहाल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन गंगा में दो चचेरे भाई डूब गये थे, लेकिन 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी अभी तक दोनों का पता नही चल सका| एसडीआरएफ वगोता खोर का सेस्क्यु जारी है| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 18 वर्षीय विवेक कुशवाह पुत्र अशोक कुशवाह अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय मोहित पुत्र संतराम कुशवाह पांचाल घाट गंगा पुल के निकट डूब गये थे| जिसकी एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में लगातार तलाश चल रही| गुरुवार को भी एसडीआर एफ लखनऊ की टीम के लीडर राजेश यादव के नेतृत्व में 15 सदस्य युवकों के गंगा में रेस्क्यू में लगे हैं, इसके साथ ही 8 बटालियन पीएसी के टीम लीडर अवधेश कुमार यादव के साथ 11 पीएसी जबान व स्थानीय गोताखोरों की टीम चचेरे भाईयों की टीम तलाश में लगी है| लेकिन 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी डूबे चचेरे भाईयों का पता नही चल सका| परिजनों में कोहराम मचा हुआ है| थाना थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार, मेला प्रभारी संजय राय, चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा आदि डटे रहे| चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि मामले में तलाश की जा रही है| जल्द बरामद करनें का प्रयास किया जा रहा है|