फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बैनामा करनें आये वृद्ध से परिजनों नें विवाद कर दिया| जिससे जमकर मारपीट हुई | पुलिस ने दोनों पक्षों में थानें बुला लिया और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के जाटपुर निवासी 80 वर्षीय रामशरण अपने पौत्रों को 14 बीघा भूमि का बैनामा करनें आये थे| लेकिन पीछे से अन्य परिजन भी आ गये, उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर विवाद हो गया| देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट होनें लगी| जिससे मौके पर भीड़ लग गयी, सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल की| चौकी प्रभारी अमृतपुर विमल कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है|




