समाधान दिवस में 81 शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर निस्तारण

0
15

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऑफिसर क्लब फतेहगढ़ में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।सदर तहसील में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 40, पुलिस की 15, विद्युत की सात, विकास विभाग की दो, चिकित्सा विभाग की दो और अन्य विभागों से संबंधित 15 शिकायतें शामिल रहीं। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।सांसद मुकेश राजपूत ने अधिकारियों से शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिलाने तथा शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक लेने पर जोर दिया।डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। एसपी आरती सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीडीओ विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, एसडीएम सदर संजय कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]