फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर शनिवार को यातायात पुलिस ने जाम की समस्या को लेकर अभियान चलाया। टीएसआई सत्येंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर रोडवेज परिसर में खड़े ई-रिक्शों को हटवाया और चालकों को दोबारा वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बसों के कारण भी यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत संचालित निजी बसों के चालकों को भी रोडवेज परिसर अथवा सड़क की पटरी पर बस खड़ी कर यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए गए।बताया गया कि निजी बसों को रोडवेज परिसर में यात्रियों के चढ़ाने-उतारने के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क देना होता है। वहीं कुछ बसों के निर्धारित ग्रामीण मार्ग पर नियमित संचालन न किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ चालक निर्धारित गंतव्य तक बस ले जाकर फोटो अपलोड करने के बाद नियमित संचालन नहीं करते।रक्षाबंधन के दौरान निजी बसों पर फर्रुखाबाद डिपो का नाम और रोडवेज जैसे रंग होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनने का मामला भी सामने आया था। टिकट मांगने पर बस निजी होने की जानकारी मिलने के बाद कुछ जगह विवाद की स्थिति बनी थी।फर्रुखाबाद रोडवेज के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि उक्त बसें मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत संचालित होती हैं और रोडवेज परिसर के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क देती हैं। उन्होंने बसों पर फर्रुखाबाद डिपो लिखे होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनने की जानकारी भी स्वीकार की। यातायात पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा और डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।
रोडवेज बस स्टॉप पर यातायात पुलिस का चला चाबुक, ई-रिक्शा व डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



