फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पंचम श्री श्याम महोत्सव एवं विशाल संकीर्तन के तहत शनिवार को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम के जयकारों से शहर गूंज उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर यात्रा का स्वागत किया गया।निशान यात्रा का शुभारंभ श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर, लोहाई रोड से हुआ। यात्रा लोहाई रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लालगेट, आईटीआई और श्यामनगर होते हुए सातनपुर मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।लालगेट पर हुआ जलपान वितरणलालगेट के निकट पिंकू वर्मा, रिंकू और मोनू आदि के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यहां भक्तों को पूरी-सब्जी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और पानी का प्रसाद वितरित किया गया। जलपान के बाद श्रद्धालु निशान लेकर यात्रा के साथ आगे बढ़े।आज सातनपुर मंडी में भजन संध्याश्याम महोत्सव के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को सातनपुर मंडी में भव्य भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन की जिम्मेदारी श्री श्याम शखा परिवार द्वारा संभाली जा रही है।भजन संध्या में मंदसौर, मध्य प्रदेश से अधिष्ठा और अनुष्का, पानीपत से साहिल शर्मा तथा आगरा से राजू बाबरा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
शहर में पंचम श्री श्याम महोत्सव की धूम, निकली भव्य निशान यात्रा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



