फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे रामगंगा का जलस्तर 137.45 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है। इस तरह रामगंगा नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं गंगा नदी का जलस्तर 136.70 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



