सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

0
29

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भोलेपुर ओवरब्रिज के नीचे से जेएनवी तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, अजीत कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, इलियास मंसूरी, सरल दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]