सदर विधायक के निरीक्षण से राशन कोटेदारों में अफरातफरी

0
236

फर्रुखाबाद: राशन वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने में लगी योगी सरकार के साथ सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी भी ताल से ताल मिला रहे हैं। बुधवार को वह शहर क्षेत्र के रेटगंज में छापेमारी करने पहुंचे। जिससे कोटेदारों में हड़कंप मच गया। विधायक ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये और घटतौली न करने की चेतावनी भी दे डाली।

[adrotate banner="3"]

सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी डीएसओ मोहम्मद आमिर खां के साथ रेटगंज स्थित राशन की दुकान पर पहुंचे। विधायक को शिकायत मिली थी कि कोटेदार घटतौली कर रहा है। विधायक ने मौके पर पहुंचकर कोटेदार के वितरण सम्बंधी अभिलेख तलब कर लिये। उन्होंने डीएसओ को मामले के सम्बंध में जांच करने के निर्देश दिये और कोटेदार को घटतौली न करने की हिदायत दी।

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने बताया कि घटतौली किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी। गरीबों के निबाले की कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="2"]