फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड निवासी प्रापर्टी डीलर कुशल सिंह परिहार के भाई अचल सिंह को मुकदमें में समझौता करने को लेकर जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
[adrotate banner="3"]
अचल सिंह परिहार ने जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थनापत्र में कहा है कि बीते 25 मार्च को उनके भाई कुशल सिंह परिहार पर सपा नेता जग्गू यादव, पंकज यादव व उनके 10-12 अज्ञात साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसका मुकदमा कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमें में समझौते के दबाव को लेकर अचल के मोबाइल नम्बर पर समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।
[adrotate banner="2"]


