संजय लीला भंसाली के खिलाफ निकाली भड़ास

0
147

फर्रुखाबाद: पदमावत फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया|

[adrotate banner="3"]

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जाकर पदमावत फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ प्रदर्शन किया| जंहा संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने क्षत्रिय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि पदमावत फिल्म को प्रतिबंधित किया जाए।यदि ऐसा नहीं होगा तो इसको किसी भी सिनेमाघर में नहीं चलने दिया जाएगा।

युवा जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह तोमर,अमित सिंह, हृदेश कुमार सिंह, विनय प्रताप सिंह, हर्ष सोमवंशी आशुतोष, सोनू तोमर, रंजीत राजपूत, नारायण प्रताप, हैप्पी ठाकुर, अनूप ठाकुर, रजत चौहान, मनीष प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, अभय चौहान,लवी सिंह आदि की उपस्थिति रही।

[adrotate banner="2"]