गन्ना फसल की नीलामी रोकने को प्रदर्शन

0
162

फर्रुखाबाद:ग्रामीणों ने गन्ना फसल की नीलामी रोकने की मांग| इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया| चेतावनी दी गयी यदि मांगे जल्द नही मानी गयी तो आन्दोलन किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शमसाबाद ब्लाक के बेहटा निहाल के ग्रामीणों कलेक्ट्रेट पंहुचे| जंहा उन्होंने गन्ना फसल की नीलामी रोकने की मांग की| रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण कलेक्ट्रेट में अपनी आवाज उठाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम कायमगंज ने बेहटा निहाल के किसानों की गन्ना फसल नीलामी के नोटिस जारी किया है| अवैध ढंग से गन्ना फसल की नीलामी की जा रही है| इसे रोंका जाये| किसानों का आरोप है कि नीलामी गैर कानूनी प्रक्रिया है। राजस्व संहिता में फसल नीलामी का कोई प्राविधान नहीं है। धारा 67 में नियमानुसार बेदखली कार्रवाई किए जाने का प्राविधान है। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर एडीएम को ज्ञापन सौपा|

सर्वोदय नेता के साथ सुरेश पाल, सूरजपाल, प्रमोद, राधेश्याम, हृदयराम आदि रहे|

[adrotate banner="2"]