शिवपाल सिंह यादव से मिले बिना ही बैरग लौटे सतीश,कई सपाईयो को पुलिस ने खदेड़ा

0
125

shiv pal 343फर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मिलने के लिए गये सपाई मुंह की खा कर बापस लौट आये वही रंजीत चक को अन्दर घुसने को लेकर पुलिस ने हांथ पैर एक कर दिया| कुल मिलकर पूर्व मंत्री शिवपाल को कई सपाई हेलीपैड तक छोड़ने तक नही गये और वहा से वापस लौट आये |

[adrotate banner="3"]

मोहमदाबाद में एक शादी समाहरोह में शिरकत करने पंहुचे राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बैठने के लिए अलग एक तम्बू लगाया गया था| जंहा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे| मंत्री शिवपाल के साथ अन्दर अलीगंज के विधायक रामेश्वर सिंह व अन्य सपाई मौजूद थे| लेकिन बाहर बैठे सपाईयो को अन्दर जाने की इजाजत नही थी| श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैंन रहे सतीश दीक्षित के साथ प्रताप सिंह यादव भी काफी देर तक बाहर पड़े सोफे पर बैठे रहे| वही रंजित चक ने अन्दर जाने की कोशिश की तो तो सीओ कायमगंज ए० के० रावत ने रोक दिया| ज्यादा विवाद करने पर सीओ को हाथ भी उठाना पड़ा| बाद में अन्दर से बुलावा आने पर चक अन्दर जा सके|
वही सतीश दीक्षित मंत्री बनने से पहले और बाद में भी मंचो पर बैठते रहे लेकिन लोक सभा चुनाव के बाद और लालबत्ती जाने के बाद जब शिवपाल सिंह जनपद पंहुचे तो सतीश व शिवपाल में दूरी नजर आयी| साथ ही साथ शिवापाल सिंह यादव के हैलीपैड पर उन्हें छोड़ने से पहले ही सतीश वहा से चले आये| जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव को भी काफी इंतजार के बाद मंत्री शिवपाल का दीदार हो सका |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]