वोट नहीं तो लैपटॉप नहीं- यूपी में अब नही दिये जायेगे लेपटाप व टेबलेट- शिवपाल

0
106

shiv palफर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) राज्य सरकार की पहले से ही खूब किरकिरी हो चुकी है वही यह फैसला शायद सपा को और गर्त में डाल सकता है| कैबनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अब लोग लेपटाप की उम्मीद छोड़ दे प्रदेश में इसका वितरण नही किया जायेगा| सरकार बजट के अभाव में जुझ रही है|

[adrotate banner="3"]

मोहमदाबाद के ग्राम नदौरा निवासी सपा नेता प्रदीप यादव की बहन सुमन के शादी समाहरोह में शामिल होने आये कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कानून व्यवस्था के सवाल पर सारा कुछ मीडिया के सर पर लाद दिया| उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था कहा कि ठीक है, छोटे छोटे राज्यों में भी तो अपराध हो रहा है लेकिन मीडिया उन राज्यों का ना दिखा कर केवल यूपी को अपने निशाने पर लिए है| वे बोले कि मीडिया छोटे से अपराध को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रही है|

वही कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कर दिया की लैपटाप वितरण अब नही होगा क्योकि यह योजना केवल वर्ष 11-12 के लिए थी जो ख़त्म हो गयी सरकार के पास बजट नही रह गया जिससे यह योजना आगे चलाई जा सके उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में बजट मिला तो विचार किया जायेगा| मंत्रीजी ये नहीं बता पाये कि सरकार और वादा तो समाजवादी पार्टी ने किया था बजट कही बाहर से आना है क्या?
इस दौरान डॉ. जितेन्द्र यादव, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]