मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

0
110

mautफर्रुखाबाद(कायमगंज)कम्पिल से दो दर्जन सवारियां भरकर कायमगंज आ रहा टेम्पो गांव मुबारिक नगर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाते समय अचानक उसका एक पहिया पंचर हो गया और टेम्पो पलट गया। जिसमें महिला कुसमा पत्नी पप्पू निवासी दोषपुर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के साथ उसकी जेठानी जमीला पत्नी नवी भी घायल हो गई।
उसने बताया कि मेरे साथ दो बच्चे थे वह भी घायल हो गये। वह थाना कम्पिल केगांव रिजौरा में अपने बहिनोई केयहां से गांव के लिए लौट रही थी। घायलों में रामस्वरूप निवासी नारायनपुर,उर्मिला देवी पत्नी प्रेमनाथ निवासी ग्राम जिजौटा व उसका बेटा जितेन्द्र उसी बहू गीता देवी रामबहादुर सिंह आदि के भी चोटें आयीं। रामस्वरूप ने बताया कि टेम्पो में दो दर्जन के लगभग सवारियां भरी हुई थीं। टेम्पो संख्या यूपी ७६ के/४१७६ के पलटते ही उसके चालक व परिचालक टेम्पो छोड़कर भाग गये। घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद भी पुलिस घंटो बाद मौके पर पहुची।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]