शांति से मनाएं त्योहार, हम आपके साथ हैं

0
109

फर्रुखाबाद: शहर में दीवाली के त्यौहार के नजदीक आते ही पुलिस आलर्ट हो गयी| शुक्रवार की शाम एसपी नें भारी पुलिस बल के साथ फ्लेग मार्च किया| फ्लेग मार्च पुलिस ने मुख्य मार्गों पर निकाला|
शहर कोतवाली के लाल दरवाजे से एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा द्वारा शुरू किया गया फ्लेग मार्च सुतहटटी, साहबगंज, नाला मछरटटा, गुदडी, पक्का पुल होते हुए थाना मऊदरवाजा पंहुचा| जंहा  उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| रास्ते में जगह-जगह संदिग्धों की चेकिंग भी की गयी|
एसपी का कहना है कि इस फ्लेग मार्च का स्पष्ट संदेश है कि शहर में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाया जाए। कोई भी असामाजिक तत्व शहर की शांति और सौहार्द को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही नये पुलिस कर्मियों को क्षेत्र की जानकारी भी होगी| सीओ मन्नी लाल गौड़, प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा जय प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद देवेंद्र दुबे, फतेहगढ़ कोतवाल अजय नारायण सिंह, एसपी पीआरओ दिनेश गौतम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]