शहर में जगह-जगह धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा

0
353


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने रविवार को विभिन्न स्थानों से भगवान गणेश जी की प्रतिमा की बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और गणेश जी की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ पूजन कर गंगा नदी के किनारे भू-विसर्जित किया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ आदि के जमकर जयकारे लगाए। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

भगवान गणेश की पूजा विसर्जन से पूर्व सुबह से शुरू हो गई। भगवान के दरबार पुजारी विधि विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की। उसके बाद आरती कर उन्हें भोग लगाया। स्थापित गणेश जी की प्रतिमा के सामने अंतिम दिन हवन कर उन्हें विदाई दी गई। इसके बाद भगवान गणेश की देखें वीडियो https://youtu.be/TZ-fgMMCj84?si=s_DmEMsW1O9Gttz3 प्रतिमा को वाहन पर लाद कर भक्त पांचाल घाट पर विसर्जित करने के लिए निकल पड़े। शहर के लिंजीगंज, नितगंजा, बजरिया, रेलवे रोड़,पक्का पुल, काशीराम कालोनी, देवरामपुर, हैबतपुर गढिया, जसमई आदि जगहों से दर्जनों की संख्या में प्रतिमा विसर्जन के लिए निकलीं| प्रतिमाओं को देखकर सरकारी आंकड़े फेल हो गये| भक्त अबीर-गुलाल की जमकर होली खेली। भक्ति गीतों पर झूमकर नाचे। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]