मठाधिशों पर दिये कथन से सपा प्रमुख की नियत स्पष्ठ : रजनी तिवारी

0
367

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आयीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के मठाधीश व माफिया पर दिये गये विवादित वयान पर हमलावर दिखीं | मंत्री नें कहा की विवादित वयान से सपा प्रमुख की मानसिकता जाहिर हो रही है|
शहर के आवास विकास स्थित एक प्रतिष्ठान के शुभारम्भ पर पंहुची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी नें कहा की भारत में हमेशा से साधू-संतों और गुरुजनों का सम्मान होता रहा है| उनके बताये गये मार्ग पर हम सभी चले है| अखिलेश यादव नें जिस तरह से विवादत वक्तव्य दिया है उससे उनकी नियत साफ नजर आ रही है| पिछली सरकारों में सनातन और संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया गया| उन्होंने कहा की योगी सरकार में महिला सुरक्षा, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में प्रभावी कार्य हुयें हैं| प्रदेश के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है| सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि रहे|
सपा की चेतावनी का दिया जबाब
दरसल सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा है कि यदि अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज नही किया जाता तो सपा भी हर व्लाक में बीजेपी नेताओं का पुतला फूंकेगी| सपा जिलाध्यक्ष की चेतावनी पर उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी नें जबाब दिया| उन्होंने कहा कि सपा को पुतला फूंकना है तो अपराधियों का फूंके जिन्हें वह अभी तक पालते रहे, महिलाओं का शोषण करने वालों का फूंके |सपा का स्वभाव धमकी देना है लेकिन योगी सरकार में धमकी नही चलेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]