सरकारी भूमि पर कब्जा करनें में दर्ज होगी एफआईआर

0
265

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सरकारी भूमि पर कब्जा करनें के मामले में लेखपाल नें पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है|
दरअसल राजेपुर राठौरी निवासी चन्दन सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह के खिलाफ थानाध्यक्ष राजेपुर के पास एसडीएम अमृतपुर नें पत्र भेजा है| जिसमे कहा है कि अबैध कब्जेदार चन्दन सिंह के द्वारा किये गये अतिक्रमण को नियमानुसार जेसीबी से गिरा दिया गया था लेकिन अबैध कब्जेदार द्वारा दोबारा ईंट लगा ली गयीं जिससे चक मार्ग अबरुद्ध हो गया है| एसडीएम के पत्र के साथ ही लेखपाल नें आरोपी चंन्दन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें के लिए तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]