शक्ति चेतना पार्टी ने निकाली नशा मुक्ति सदभावना रैली

0
172

chetna-yatraa-rajesh-shakyफर्रुखाबाद:भगवती मानव कल्याण एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान से नशा मुक्ति सदभावना रैली को नगर के मुख्य मार्गो पर निकाल कर लोगो को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया|

[adrotate banner="3"]

ठंडी सड़क से निकाली गयी सदभावना यात्रा गुरुगाँव देवी मंदिर होते हुये पक्कापुल, चौक बाजार, धुमना बाजार, लालदरवाजा, बढ़पुर, आवास विकास, नेकपुर चौरासी, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहा होते हुये कचेहरी में समापन हुआ| रैली के दौरान संगठन के प्रांतीय सचिव रागेन्द्र ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि शक्ति पुन्य महाराज ने समाज से भय, भूख, भ्रष्टाचार हटाने और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेकर भारतीय शक्ति चेतना का गठन किया है| इस दौरान

जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, राजेश शाक्य, विपिन मिश्रा, कमलापति दुबे, राजेश मिश्रा, राममूर्ति पाण्डेय, श्याम शाक्य, अंकित, कुलदीप आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]