दीनदयाल की प्रेरणा से बीजेपी बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

0
155

bjp-meajrफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जन संघ के संस्थापक प० दीन दयाल उपाध्याय की 100 वीं वर्ष गांठ बनाकर उनके विचार पर विचार किया| इसके साथ ही साथ यह भी कहा गया कि बीजेपी यदि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो उसमे भी दीन दयाल उपाध्याय की बहुत बड़ी प्रेरणा है|

[adrotate banner="3"]

शहर के लोहाई रोड स्थित एक विधालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी कर्मठता से राजनीति को प्रभावित करने के साथ ही साथ बीजेपी के प्रेरणा स्रोत थे| उन्होंने कई दिनों भूंखे रहकर अपना घर बार छोड़कर पार्टी संगठन के काम को गति प्रदान की|उनकी प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है|

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पंडित जी सरल स्वभाव के थे| उन्होंने अपने जीवन की परवाह ना करते हुये देश सेवा का संकल्प लिया| देश को एक नई दिशा दी| उनकी प्रेरणा हम सभी को एक जुट करती है| युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि श्री उपाध्याय के आदर्शो पर युवा पीढ़ी को चलना चाहिए| पीएम मोदी ने नेतृत्व में एक राष्ट्रवादी सरकार देश को बहुत आगे ले जा रही है| आने वाले विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनाकर उभरेगा| इस दौरान जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाष्कर दत्त द्विवेदी,नगर अध्यक्ष संजू शर्मा, महामंत्री सरल त्रिवेदी, नगर महामंत्री प्रबल त्रिपाठी, अर्पित गुप्ता, संदीप अग्निहोत्री, शिवांग रस्तोगी, कृष्ण राजपूत आदि मौजूद रहे|

वही नगर अध्यक्ष रामवीर शुक्ला के बाला जी पुरम में आयोजित कार्यक्रम में प० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को गोष्टी के रूप में मनाया गया| जिसमे उनके चित्र को माल्यार्पण कर आदर्शो को याद किया गया| इस दौरान अरुण विकास पाण्डेय, जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा, रवि ठाकुर,दीपक दुबे, विमलेश पाठक, रजत कटियार, विपिन ठाकुर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]