बुजुर्गो को केबल कागजों में मिलती दिखीं सुबिधायें

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा नामित कमेटी नें वृद्धाश्रम पंहुचकर जाँच की| कमेटी वृद्धाश्रम की दुर्दशा देखकर दंग रह गयी| कमेटी नें पाया की वृद्धाश्रम के बजट खर्च के नाम पर कैसे लाखों का बंदरबाँट चल रहा है| हर जगह अव्यवस्था ही नजर आयी|
मोहम्मदाबाद के ग्राम अलाबलपुर स्थित एनजीओ प्रेरणा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में टीम के सदस्य अपर मुख्य चिकित्साधिकारीउमेश चंद्र वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन, वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य डॉ० दीपक द्विवेदी, ने निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा| निरीक्षण में दो दवा एक्सपायर डेट की रखी मिली| जिस पर जाँच कमेटी नें नाराजगी व्यक्त की| वृद्धजनों के मनोरंजन के नाम पर एक खराब एल ईडी, रामायण व शिवपुराण के साथ ही 70 लोगों के बीच एक अखवार मिला| जरनेटर पर 15 हजार रूपये खर्च पतिमाह दिखाया जाता है लेकिन जरनेटर भी नही चलता है| वृद्धाश्रम में गंदगी के अम्बार मिले| शौचालय की छत टूटी मिली| स्टोर कीपर राजेश की शिकायत मिली की उसका व्यवहार ठीक नही रहता| रसोई में काम करनें वाली तीन महिलाओं को जनवरी से वेतन नही मिला| इसके साथ ही कमेटी को पता चला की जो वृद्ध सही शिकायत करता है उसे बाद में धमकाया जाता है|