वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पूर्व विधायक विजय सिंह की सुनवाई

0
144

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  सिपाही को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एमपी एमएलए न्यायालय में पूर्व विधायक के खिलाफ सुनवाई चल रही है। बुधवार को पूर्व विधायक की इसी मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की। जिसके बाद 20 अप्रैल को सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की है| पूर्व विधायक विजय सिंह पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्तद्विवेदी की हत्या में बांदा जेल में निरुद्ध है |
दरअसल फतेहगढ़ कोतवाली में पड़ोसी जनपद मैनपुरी के आश्रम रोड बालाजी पुरम निवासी राहुल तोमर ने एफआईआर पंजीकृत कराया था। पुलिस नें मामले की छानबीन की| पुलिस की छानबीन में पूर्व विधायक विजय सिंह पर शिकंजा कसा गया| दरअसल मृतक सिपाही बिजेंद्र सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमे बिजेंद्र ने विजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था| था|   पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ भी चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी|  बुधवार को न्यायालय ने सुनवाई के बाद आगामी 20 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]