बढ़पुर: दो प्रधान शपथ लेने से वंचित

0
129

prdhnspathफर्रुखाबाद: रविवार को बढ़पुर व्लाक में नवनिर्वाचित प्रधानो की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया| जिनमे 54 प्रधानो ने एक साथ शपथ ली| तीन प्रधानो ने बाद में आकर समारोह में शामिल हुए| बही दूसरी तरफ व्लाक की दो ग्राम सभाओ में सदस्य पूरे न हो पाने से समारोह में शामिल नही हो सके|

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर व्लाक की ग्राम सभा रसीदपुर में द्वारिका ने अपनी पत्नी को प्रधानी के चुनाव में जीत हासिल कर बाई थी| बही दूसरी तरफ न्यायंतपुर में मनोज प्रधान चुने गए थे| इन ग्राम सभाओ में सदस्यों की संख्या पूरी न होने पर आयोजन में नही बुलाया गया| चांदपुर ग्राम सभा में पांचवी वार मुन्नीदेवी भास्कर प्रधान पद की शपथ ली| याकूतगंज से मीरा यादव ने शपथ ली| सोताबहादुरपुर से दूसरी वार जरीना बेगम पत्नी जमील अहमद ने शपथ ली| शपथ ग्रहण समारोह में व्लाक प्रमुख यशपाल सिंह यादव, बीडीओ, व व्लाक के सभी ग्राम विकाश अधिकारी मौजूद रहे|

बीडीओ सुरेश चन्द्र ने बताया कि जिन ग्राम सभाओ में प्रधानो का कोरम पूरा नही हो सका है उन ग्राम सभाओ में जल्द ही सदस्यों का चुनाव कराकर प्रधानो को शपथ दिलाई जायेगी|

[adrotate banner="2"]