फर्रुखाबाद: विकास खंड नबाबगंज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया| नवावगंज ब्लाक में सत्तर ग्राम सभाओ में सभी प्रधान चुने गए| रविवार को सिर्फ 45 प्रधानो को ही शपथ ग्रहण समारोह में आने का बुलावा भेजा गया था| अन्य 25 ग्राम सभाओ में सदस्यों की संख्या पूरी न होने के कारण शपथ नहीं दिलाई गयी|
नवावगंज ब्लाक की जिन ग्राम सभाओ में सदस्य पूरे नहीं हो सके है| उन ग्राम सभाओ का विकास किस प्रकार होगा| ग्राम सभा कटिउली, फतेहपुर परिउली, हतौडा, स्माइलपुर, नगला मकौड़ा, शिवरई मठ, ढर्रा शादी नगर, कढिउली, इमादपुर समैचीपुर, भटासा, तुर्क ललईया, रजपालपुर, चँदुइया, रमापुर दवीर, पहाड़पुर, खलवारा, सैथरा, सलेमपुर त्युरी, कनासी, कुतवुद्दीनपुर, हाजी दादपुर, ज्योना, ज्युनी, साहबगंज आदि| ग्राम सभाओ के प्रधानो को अपनी ग्राम सभा में सदस्य न पूरे होने के कारण शपथ नहीं मिल सकी|
विकास खंड नबाबगंज: 25 प्रधानो को नही दी गई शपथ
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


