लोहिया निर्वाण दिवस पर जुटे मात्र एक दर्जन सपाई

0
107

फर्रुखाबाद: डॉ राम मनोहर लोहिया के निर्वाण दिवस पर उन्हें याद करने के लिए आवास विकास स्तिथ लोहिया मूर्ति के पास मात्र एक दर्जन कार्यकर्त्ता ही जुट सके| समाजवादी के पार्टी के आदर्श डॉ लोहिया का बुधवार निर्वाण दिवस पर सपाई उन्हें याद करना ही भूल बैठे|

[adrotate banner="3"]

बुधवार आवास विकास में लोहिया मूर्ति पर जुटे एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राम मनोहर लोहिया का माल्यार्पण कर सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश दीक्षित का टिकट घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी|

कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस दिन डॉ. लोहिया के विचारों तथा सिद्धान्तों पर चर्चा के साथ धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और समाजवादी राश्ट्र के निर्माण की उनकी अवधारणा को साकार करने का संकल्प भी लेना चाहिए। डॉ. लोहिया ने जीवनभर सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी तथा सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलने का व्रत लेकर संघर्श तेज करना है।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्श व सिद्धांतों पर चलने का आवाहन किया| इस मौके पर जिला अध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, विशवास गुप्ता, रजत क्रांतिकारी सहित मात्र एक दर्जन कार्यकर्त्ता ही उपस्तिथ रहे|

[adrotate banner="2"]