दलित किशोरी को दबोचने से मना करने पर मां का सर फोड़ा

0
106

फर्रुखाबाद: नवाबगंज: दलित किशोरी को बदनियती से दबोच रहे दबंगों का विरोध करने पर उन्होंने किशोरी की मां का सर फोड़ दिया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने भी गरीब की एफआईआर नहीं लिखी। बेसहारा महिला विगत तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दमू निवासी दलित महिला बेबी खटिक का पति अंगनू मुंमबई में काम करता है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री पूनम यशोदा देवी  इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा है। गांव के नन्हें लला, रिंकू आदि दबंगों ने विगत सोमवार को  रात्रि 11 बजे पूनम को बदनियती के साथ दबोच लिया। पूनम के शोर मचाने पर जब उसकी मां बेबी ने बिरोध किया तो दगंगों ने डंडों से महिला का सर फोड़ दिया। पुलिस से शिकायत करने पहुंची बेबी को यहां भी इंसाफ नहीं मिला। पीड़ित महिला विगत तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, परंतु पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई करेने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

[adrotate banner="2"]