लोकतंत्र की मेहंदी रचे हाथ बढ़ाएंगे मतदान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) मांगलिक व धार्मिक उत्सवों में दिखने वाले मेहंदी रचे हाथ अब लोकतंत्र के पर्व में भी सुर्ख रंग में नजर आएंगे। मतदान फीसद बढ़ाने को लेकर छात्राओं के हाथो पर लोकतंत्र की मेंहदी रचाई गयी और स्लोगन के साथ वोट की मेहंदी भी लिखा जाएगा।
स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित किया गया| जिसमे सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर विभिन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया| जिसमे छात्राओं ने हाथ पर मेंहदी लगाकर 29 अप्रैल को मतदान जरुर करने के लिए लोगों को जागरूक किया|
इस दौरान प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत,रिया राजपूत,अंशिका,प्रानशी,काजल,सोनम व माही आदि रहे|