बड़ी खबर: 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम बालिका,सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) घर के निकट खेल रही बालिका अचानक 60 फीट गहरे बोरवेल में चली गयी| जिसके बाद हडकंप मच गया| जानकारी होने पर जिला प्रशासन के अफसर व पुलिस मौके पर पंहुची| उसको बाहर निकालने के प्रयास शुरू किये गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी नरेंश चन्द्र के बड़े भाई महेश चन्द्र घर के निकट ही बोरिंग करा रहे है|बुधवार को बोरवेल का काम बंद था| जिसके चलते नरेश की 8 वर्षीय पुत्री सीमा उसके निकट खेल रही थी| अचानक वह 60 फिट गहरे बोरवेल में चली गयी| यह जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया|
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अमित आसेरी,तहसीलदार प्रदीप सिंह,सीओ देवेन्द्र तिवारी मौके पर आ गये| उन्होंने बालिका को बोरबेल से सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू करा दिये|
सीमा को बचाने में जुटी सेना
बालिका सीमा को हर कीमत पर जिला प्रशासन के अफसरों के साथ ही फतेहगढ़ से सेना की टुकड़ी भी पंहुच गयी| सेना ने जेसीबी की मदद से खुदाई का काम शुरू कर दिया| मिट्टी को मौके से दूर फेंकने के लिए ट्रैक्टर लगाये गये है| वही सीमा को बोरवेल के भीतर आक्सीजन पंहुचा दी गयी है| बताया जा रहा है की सीमा बोलेवेल में सुरक्षित है|