लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह मरे

0
187

lucknow-factoryलखनऊ:यूपी की राजधानी लखनऊ में आज एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार यानी आज सुबह की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि राजधानी से तकरीबन 30-35 किलोमीटर दूर मोहनलालगंज इलाके में विस्फोट की ये घटना घटी।

[adrotate banner="3"]

सूत्रों के मुताबिक यहां के एक घर में पटाखे बनाने का काम चल रहा था और कई मजदूर वहां काम कर रहे थे कि तभी अचानक वहां रखी बारूद में विस्फोट हो गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस घर में पटाखे बनाए जा रहे थे उसके मालिक के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस तो था लेकिन ये लाइसेंस उन्हें तालाब कि किनारे पटाखे बनाने का मिला था जबकि ये लोग घर को ही फैक्ट्री में तब्दील कर वहां ये काम कर रहे थे कि इसी दौरान विस्फोट हो गया।

[adrotate banner="2"]