छेड़खानी के विरोध पर मनचले ने लड़की के पिता को मौत के घाट उतारा

0
89

father-deathइलाहाबाद: लड़की का छेड़खानी का विरोध करने पर लड़के ने लड़की के पिता को ही मार डाला। मामला एक दबंग के इकतरफा इश्क का है। दबंग लड़के ने जबरन एक लड़की से प्रेम प्रसंग करना चाहा, लेकिन लड़के से लड़की के पिता नहीं डरे और उन्होंने उसका विरोध किया। लड़के ने जबरन लड़की को मोबाइल फोन तोहफे में देना चाहा। लड़की के पिता ने इसका विरोध किया। \ इससे नाराज होकर बदमाश ने लड़की के पिता की ही हत्या कर दी।

[adrotate banner="3"]

मामला इलाहाबाद के गद्दोपुर का है। लड़की के पिता शाम को घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे। जब उनकी तलाश की गई तो उनकी लाश रेलवे लाइन के किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने तफतीश की और आरोपी दबंग लड़के को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लड़के ने बताया कि उसने लड़की के पिता के विरोध के चलते उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। लड़के का नाम राजकुमार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूंछताछ कर रही है। वही दूसरी तरफ संतलाल की हत्या के बाद से उसके घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

[adrotate banner="2"]