रोडबेज चालक के घर से ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ

0
360

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर के बाहर ताला मतलब चोरों को खुली दावत| ताला पड़ते ही चोरी की सम्भावना प्रबल हो जाती है| ताजा मामले में रोडबेज चालक के घर के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात साफ कर दिये गये | मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना कादरी गेट के बिर्राबाग भूसा वाली गली निवासी ज्योति सक्सेना नें पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पति विशन सक्सेना रोड़बेज में संविदा चालक के पद पर तैंनात है| बीते 11 फरवरी से उनकी डियूटी कुंभ मेले में हैं| घर पर ज्योति ही रह रही हैं| ज्योति नें तहरीर में कहा है कि बीती 17 फरवरी को वह शादी में शामिल होनें के लिए गयीं थी| घर के मुख्य द्वार पर ताला पड़ा था, देर रात किसी अज्ञात चोर नें मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के कमरे में रखे अलमारी में जेबरात व 10 हजार की नकदी साफ कर दी| मंगलवार सुबह 8 बजे ज्योति जब घर पंहुची तो उन्हें ताला टूटा मिला| पुलिस नें मामले में कुछ लोगों को उठाया भी है| चौकी प्रभारी कादरी गेट केके कश्यप नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]