फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) भाकियू नेता के घर में घुसकर मारपीट, नकदी गायब करने, हमला करने, छेड़खानी आदि मामले में हिन्दूवादी नेता व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
भारतीय कृषक एसोसिएशन के नेता मुन्नालाल सक्सेना नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि प्रदीप सक्सेना का कुत्ता आए दिन उनकी टीन पर चढ़कर गंदगी करता है। कुत्ता जब टीन पर आया तो मुन्ना लाल के पुत्र अनुज कुमार उसका वीडियो बनाने लगा, इसी से खफा होकर आरोपी हिन्दू वादी नेता प्रदीप सक्सेना ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान को फेंक दिया। जय पुत्र प्रदीप, जितेन्द्र पुत्र हीरालाल राजपूत जितेंद्र सुमन पत्नी प्रदीप, प्रदीप की पुत्री प्रिय, प्रियका, प्रिया, कामिनी , अनुज पुत्र राकेश कई अन्य अज्ञात के साथ घर में घुस गये। बेटा अनुज के साथ मारपीट की लाठी डण्डो से पीटा व इसके बेटे द्वारा (जय) बेटा अनुज कुमार के ईट मारी, जिससे उसके मुँह में भारी चोट आयी, दाँत भी टूट गया है। बेटी को इसकी लडकियो और पत्नी द्वारा लाठी डान्डे से घर में घुसकर मारा, जब हम दुकान से उठकर गये तो मेरे भी लात घुसे मारे। भीड़ के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसीबीच दुकान में रखे 1050 रुपये आरोपियो द्वारा निकाल लिए गए। बेटियों से बदसलूकी छेडखानी की गई। मामला 13 फरवरी का बताया गया है। कोतवाल रामावतार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाकियू नेता के घर में घुसकर मारपीट में हिन्दू नेता व परिजनों पर एफआईआर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



