फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लालगेट फव्वारा के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला ने किया| भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लालगेट फव्वारा के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी माता द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के
विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर देशभर में आक्रोश है और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध कर रहा है।उन्होंने कहा कि इसी विरोध के तहत फर्रुखाबाद में पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर शशांक शेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित,अंकित गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा. सहित पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका पुतला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



