धूमधाम से मनाई गई वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती

0
44

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में स्थानीय अनंत होटल में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया।समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदेश राजपूत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं महासभा के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री फतेहचंद वर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि फतेहचंद वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, शौर्य, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए।अध्यक्षीय संबोधन में पुरुषोत्तम वर्मा ने समाज को संगठित होकर रानी अवंतीबाई के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ सामाजिक एकजुटता और युवा पीढ़ी की भागीदारी जरूरी है।कार्यक्रम में सौभाग्यवती राजपूत, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र राजपूत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राजपूत, अरबिंद राजपूत, पवन राजपूत, नंदराम राजपूत, अनुज राजपूत, सत्यवीर राजपूत, जिला महामंत्री रजनेश राजपूत, सन्तोष राजपूत, विनोद राजपूत सोवरन राजपूत, रामलडैते राजपूत कमलेश राजपूत शैलेन्द्र राजपूत जेडी राजपूत जनार्दनदत्त सिंह राजपूत प्रतिभा राजपूत लक्ष्मी राजपूत आदि रहे

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]