फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शहर के रेलवे रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित कर रविवार को जनता के लिए समर्पित किया गया। चौक पर आयोजित उद्घाटन
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वात्सला अग्रवाल और उनके पति एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने मॉडल रोड
का उद्घाटन किया।नगर पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि रेलवे रोड के निर्माण में बिजली के खंभों के कारण काफी समय लगा। उन्होंने बताया कि चौक से रेलवे स्टेशन तक करीब तीन
करोड़ रुपये की लागत से सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया गया है। सड़क पर आकर्षक लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे मार्ग की सुंदरता बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से देवरामपुर तक भी
मॉडल रोड बनाए जाने की योजना है। इस मार्ग पर फतेहगढ़ चौराहे पर बने आरोग्य पथ की तर्ज पर आरोग्य पथ और जिम स्थापित करने की बात कही गई। इसके अलावा लालगेट से कादरीगेट तक के मार्ग को भी रेलवे रोड की तरह मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर
पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने कहा कि रेलवे रोड को मॉडल रोड बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। चौक से रेलवे स्टेशन तक आकर्षक लाइटें लगाए जाने से मार्ग की खूबसूरती और बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों को भी इसी तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया की इसके बाद फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से देवरामपुर तक मॉडल रोड़ बनाया जायेगा|वहीं उद्घाटन स्थल पर लगे शिलापट्ट को लेकर भी चर्चा रही। शिलापट्ट पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और
एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी के नाम अंकित थे, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम में इनमें से कोई भी जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। कुछ लोगों ने शिलापट्ट पर किसी सभासद का नाम अंकित न होने पर भी सवाल उठाए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, राजू गौतम,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष
मनोज मिश्रा,जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, पंकज दीक्षित, अतुल शंकर दुबे, सन्नू गुप्ता, हीरा गुप्ता, अरुण अग्निहोत्री, नारायण द्विवेदी, राणा राजपूत, कल्लू मिश्रा, संजीव मिश्रा, बॉबी दुबे, डॉ. संजीव त्रिपाठी, अरुण दुबे ,बाबा , डॉ. संजीब त्रिपाठी, योगेश गुप्ता आदि रहे।
तीन साल बाद तीन करोड़ में बनी मॉडल रेलवे रोड लोकार्पण
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



