रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

0
17

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल जेल चौराहे स्थित लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन कर उनके योगदान को याद किया।स्वच्छता अभियान में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा रहे। सांसद और जिलाध्यक्ष ने स्वयं प्रतिमा की साफ-सफाई कर अभियान में सहभागिता की।सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण कर स्वच्छता तथा उनके सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया और देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण की प्रेरणा देता है। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शक्ति केंद्रों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों की साफ-सफाई कर कार्यकर्ता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।भाजपा कार्यालय में हुई बैठकस्वच्छता अभियान के बाद आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही कलश ज्योति यात्रा 30 सितंबर को फर्रुखाबाद पहुंचेगी। यात्रा का अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल में स्वागत किया जाएगा। इसके लिए नवाबगंज नगर पंचायत के निकट कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद यात्रा गुरगांव देवी मंदिर होते हुए रात्रि चौपाल के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने और संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री मनोज गंगवार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, रानू दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी तथा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, कुलदीप पाल मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]