कम प्रगति वाले क्षेत्रों में होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में डीएम सख्त

0
17

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं में लापरवाही या लगातार कम प्रगति मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कार्यक्रम प्रभारी मौजूद रहे।बैठक में सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछले माह की तुलना में वर्तमान माह में आयुष्मान कार्ड, परिवारवार कार्ड और आभा आईडी बनाने की स्थिति की जानकारी ली गई। ब्लॉकवार भ्रमण और संबंधित टीमों के साथ की गई विजिट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। लगातार अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष निगरानी के निर्देशमातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्र में प्रसव पूर्व जांच एएनसी की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। सिविल चिकित्सालय समेत अन्य क्षेत्रों में एएनसी , संस्थागत प्रसव और नियमित टीकाकरण की कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों की गहन निगरानी के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने मातृ मृत्यु समीक्षा को प्रत्येक पीएचसी और सीएचसी पर गंभीरता से संचालित करने को कहा। निजी अस्पतालों में होने वाली मातृ मृत्यु के मामलों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। प्रसवोत्तर रक्तस्राव के मामलों में यह भी जांचने को कहा गया कि संबंधित महिला ने गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण और जांच कराई थी या नहीं।शमसाबाद, बढ़पुर और नवाबगंज में भेजी जाएगी टीमसंस्थागत प्रसव की कम प्रगति वाले शमसाबाद, बढ़पुर और नवाबगंज क्षेत्रों में विशेष टीम भेजकर स्थिति की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए। एसीएमओ स्तर के अधिकारियों को इन क्षेत्रों का भ्रमण कर आशा कार्यकर्ताओं की कार्यप्रगति की समीक्षा करने और आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।नियमित टीकाकरण और एचपीबी टीकाकरण में कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों तथा खराब प्रदर्शन करने वाली एएनएम को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण सत्रों की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। कम उपलब्धि के मामले में यूपीएचसी रकाबगंज की आशा कार्यकर्ता सुनीता दुबे के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।टीबी और RBSK की भी हुई समीक्षाRBSK और टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा पोर्टल पर लाभार्थियों और गतिविधियों की फीडिंग सही तरीके से करने के निर्देश दिए गए। RBSK टीमों को क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। NUHM की समीक्षा में नवदिया में प्रसव सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। ITI और मोहम्मदाबाद में चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा लिंजीगंज में तैनात स्टाफ को उनकी मूल तैनाती स्थल पर कार्य कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में अधिकारियों को अगली DHS बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। ACMO, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और DPM स्तर से जांच कर रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने और कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]