फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भव्य शोभायात्रा (रथ यात्रा) मंगलवार को हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में निकाली गई। आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सधवाड़ा की प्रबंध समिति के तत्वावधान में हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सधवाड़ा से हुआ। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच रथ सधवाड़ा से साहबगंज चौराहा और अंगूरीबाग होते हुए धारा नगरी स्थित जैन वाटिका पहुंचा।जैन वाटिका में भगवान श्री आदिनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद अपराह्न तीन बजे रथ यात्रा वापस रवाना हुई और निर्धारित मार्ग से होते हुए सधवाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर में भव्य आरती के साथ आयोजन का समापन हुआ।कार्यक्रम में मोहन अग्रवाल, मुदिता अग्रवाल, राहुल जैन, विक्रांत जैन, दिलीप जैन, दीपक जैन, अंकित जैन, ऋषभ शरण जैन, अंजलि जैन, अर्चना जैन, गूंजा जैन, सुशीला जैन और संध्या जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आदिनाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा निकली
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



