राधा गोपाल जी ट्रस्ट में शांति भंग की आशंका

0
113

फर्रुखाबाद: मंदिर राधा गोपाल जी ट्रस्ट द्वारा जन्माष्टमी कार्येक्रम में शांति भंग की आशंका के चलते अपर पुलिस अधीक्षक से शांति बनाये रखने की अपील की है।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फर्रुखाबाद के अंतर्गत घुमना बाज़ार नेहरु रोड पर स्तिथ मंदिर राधा गोपाल जी ट्रस्ट के सुनील कुमार गुप्ता(सावरकर) के साथ आये प्रतिनिधि मंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर बताया की नरेंद्र कुमार गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, व प्रदीप गुप्ता(मौनी) मंदिर के प्रबंधन में अनावश्यक रूप से उसके कार्यों में हस्तछेप करते चले आ रहे है तथा किसी भी विधि व्यस्था को मानने के लिए तैयार नहीं है।

जन्मास्टमी उत्सव पूर्व की भांति मनाया जायेगा जिसमे पूर्ण आशंका है की उक्त तीनों लोग अवछ्निये तत्वों के सहयोग से आयोजन में व्यवधान डाल सकते है। प्रतिनिधिमंडल में राम प्रकाश गुप्ता, हर्षवर्धन गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश, जगदीश नारायण व अरविन्द बाबु गुप्ता आदि थे।

थाना जहानगंज के ग्राम जेतपुर निवासी धनीराम ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर बताया की शुक्रवार सुबह में अपने दरवाजे पर बैठा था तभी पडोसी अवधेश प्रदिउमन, शिवानन्द, अंशु, भोलू, गौरव आदि ने मेरे दरवाजे पर ईंट मारी विरोध करने पर गाली गलोच करते हुये मुझे मेरी पत्नी अनीता, पुत्री अजिता व प्रीति को को मारपीट कर घायल कर दिया

[adrotate banner="2"]