पुत्री के साथ बलात्कार की रिपोर्ट के बाद जेल से लौटा तो पत्नी को पीटा

0
100

फर्रुखाबाद: अपनी ही पुत्री के साथ बालात्कार के प्रयास में पत्नी द्वार लिखाई गयी रिपोर्ट से जेल गए पति ने जेल से बहार आते ही पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि दो वर्ष पूर्व विष्णु दयाल ने शराब के नशे में अपनी लड़की सोनी के साथ बलात्कार का प्रयास किया था, जिसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी आशा को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पत्नी आशा ने  अपने पति के विरुद्ध मुकदमा लिखवाया था। जिसमे विष्णु जेल गया था। बाद में रिश्तेदारों के दबाव के चलते अदालत से समझौता करा दिया गया।

कानपुर के थाना बिल्लोहर ग्राम सरैया निवासी राजाराम ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिल शिकायत करी की मैंने अपनी पुत्री आशा की शादी जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली फतेहगढ़ के बेवर रोड भोलेपुर निवासी मुन्नू के पुत्र विष्णु दयाल से की थी शादी के बाद से ही मेरे दामाद और उसके पिता द्वारा मेरी पुत्री को परेशान करना शुरू कर दिया।गुरुवार देर रात्रि मेरे दामाद व उसके पिता ने जेल भेजने से छुब्द हो कर मेरी पुत्री को गाली गलोच करते हुये लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे उसके काफी चोटें आई है।

[adrotate banner="2"]