राजकुमार व विकास की भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

0
158

फर्रुखाबाद: भाजपा इस बार संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए युवाओं को ही सेना का सिपहसालार बना रही  है| पहले जिलाध्यक्ष पद पर युवा पदाधिकारी रुपेश गुप्ता की तैनाती और उसके बाद बचे हुए दो मंडलों में दोनों में युवा का प्रतिनिधित्व देकर संगठन नें युवाओ का दिल जीतने का कार्य किया है|
बीती रात प्रदेश नेतृत्व में निर्देश पर भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय को फर्रुखाबाद पश्चिमी का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है|  वही आलू आढ़ती एसोसिएशन के दशकों तक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सतीश वर्मा के छोटे पुत्र राजकुमार वर्मा को फर्रुखाबाद पूर्वी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है| उनको बधाई देनें वालों का तांता लगा हुआ है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]