रंगारंग कार्यक्रम के साथ एथलेटिक प्रतियोगिता का आगाज

0
173

danskhelkudफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान में माध्यमिक विधालयो की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ| जिसमे छात्र खिलाडियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया |

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कबूतर उड़कर किया| जिला एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाडियों के द्वारा किये गये मार्च पास्ट की एसडीएम ने शलामी ली| राजकीय इंटर कालेज, कनौडिया इंटर कालेज, रामानंद इंटर कालेज, सिटी मिशन की छात्राओ ने रंगारंगा कार्यक्रम प्रस्तुत कर चार चाँद लगा दिये| छात्राओ को एसडीएम व राज्य पुरुस्कार प्राप्त श्याम पाल सिंह यादव ने नकद पुरुस्कार दिया| उत्साह और उमंग के साथ छात्राओ रंगारंग कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति की अनूठी मिशाल पेश की|

इस दौरान 400 मी० जूनियर बालक दौड़ में सीपीबीएन कायमगंज के पवनेश, सीनियर बालक में एमआईसी के शिवम राजपूत, 400 मीटर बालक जूनियर में प्रथम राजन सिंह, गोला फेंक में शिखर ने प्रथम स्थान बनाया इसके साथ ही 200 मीटर बालक( सीनियर व जूनियर) , 200 मीटर बालिका सीनियर वर्ग सहित आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया| संयोजक संतोष त्रिपाठी, मीना यादव, प्रभारी डीआईओएस बीके सिंह, जिला गाइड कमिश्नर आदेश गंगवार, रामतीर्थ अग्निहोत्री , राकेश मिश्रा, इंद्रा राठौर, संजीव कटियार आदि मौजूद रहे| संचालन सुधाकर सुधाकर चतुर्वेदी ने किया|

[adrotate banner="2"]