म्यामार कत्लेआम के विरोध में सड़को पर उतरा मुस्लिम महासंघ

0
135

फर्रुखाबाद: म्यामार में हो रहे कत्ले आम के विरोध में मुस्लिम महासंघ पूरी तरह से आक्रोशित है| जिसके चलते संगठन ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपा|

[adrotate banner="3"]

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के बैनर तले फतेहगढ़ चौराहे स्थित पत्थर वाली मस्जिद के निकट सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हुये | जिसके बाद उन्होंने जुलुस निकाला और नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पंहुचे | जंहा उन्होंने ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया कि म्यांमार में हो रहे कत्ले आम के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि म्यांमार की सेना को इसमे आगे बढ़कर अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए| म्यांमार के लोग पड़ोसी देशो में पनाह चाह रहे है| लेकिन पड़ोसी मुल्क सीमा नही खोल रहे| उन्हें पड़ोसी देशो में पनाह दी जाये|

इस दौरान अध्यक्ष रिजवान अहमद ताज, अताउलहक अहमद, मो० हसीम, अल्लाददीन, वसीमुज्जमा खां, शारु सिद्दीकी, असलम खां ,शाकिर अली मंसूरी, इकलाखखां आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]