मेरापुर में भी पल्सर सवार बदमाशों ने बाइक सवार महिला को लूटा

0
141

फर्रुखाबादः(मेरापुर) जनपद मैनपुरी के बेबर ज्योति निवासी बाइक सवार महिला को पल्सर सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश सकुशल फरार हो गये। पुलिस ने मामले के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

जनपद एटा के नया गांव भदकी निवासी दुष्यंत दुबे पुत्र कृपाशंकर दुबे ने थाना मेरापुर में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि वह अपनी बहन 25 वर्षीय कृष्णा पाठक पत्नी रवी पाठक को अपने घर से उसकी ससुराल ज्योति छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में लाल रंग की पल्सर पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और धमकाकर पर्स में रखे मंगलसूत्र, हार, चूड़ी, सुई धागा, चार अंगूठी, झुमकी, बिछुआ, पायलें व 10 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गये। घटना के सम्बंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

थानाध्यक्ष सुशील पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]